पहला खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट 12 और 13 अप्रैल को जमशेदपुर में आयोजित होगा |

टूर्नामेंट रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में सीनियर, जूनियर तथा कैडेट वर्ग में आयोजित किया जाएगा।

पहला खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट 12 और 13 अप्रैल को जमशेदपुर में आयोजित होगा |

पहला खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट 12 और 13 अप्रैल को जमशेदपुर में आयोजित होगा |

भारतीय खेल प्राधिकरण ने छह चरणों में खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए कुल 75 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति दी है। झारखंड के जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में 12 और 13 अप्रैल को टूर्नामेंट के पहले चरण का आयोजन किया जाएगा।

टूर्नामेंट रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं में सीनियर, जूनियर तथा कैडेट वर्ग में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विश्व तीरंदाजी नियमों के आधार पर आयोजित की जाएगी। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई), झारखंड तीरंदाजी संघ और टाटा स्टील के सहयोग से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है।

wps1 

सीनियर, जूनियर और कैडेट वर्ग में शीर्ष 32 रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाजों को हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आधार पर टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना गया है। ऐसे तीरंदाज जिन्होंने 2021-2022 में किसी भी अंतर्राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप/राष्ट्रीय/चयन ट्रायल/खेलो इंडिया टूर्नामेंट/राज्य चैंपियनशिप/राज्य चयन ट्रायल में न्यूनतम योग्यता अंक (एमक्यूएस) हासिल किए हैं, उन्हें भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

दिसंबर 2022 के लिए निर्धारित अंतिम चरण के साथ छह महिला राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट हर एक महीने के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर में अंतिम चरण के लिए शीर्ष 16 तीरंदाजों की रैंकिंग पर पहुंचने के लिए 5 चरणों के कुल अंकों की गणना की जाएगी। इन शीर्ष 16 तीरंदाजों को कुल 37.5 लाख रुपये की राशि के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

wps2 

राष्ट्रीय रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट खेलो इंडिया के महिलाओं के लिए खेल घटक का एक और प्रयास है।

यह खेल प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला में महिलाओं की और अधिक भागीदारी में वृद्धि के लिए सबसे आवश्यक कदम है। यह सहायता न केवल अनुदान देने तक बल्कि उचित संगठन और प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी मदद करता है। नई दिल्ली और लखनऊ में आयोजित पिछली प्रतियोगिताओं में अंडर-17 खेलो इंडिया फुटबॉल लीग और खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) टूर्नामेंट के तीन चरणों में शामिल हैं।

खेलो इंडिया नेशनल रैंकिंग महिला तीरंदाजी टूर्नामेंट, अब महिला सशक्तिकरण के अनुरूप, तीरंदाजों की दूसरी, तीसरी और चौथी पंक्तियों के लिए घरेलू स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धा और अवसर प्रदान करेगा। इससे उन्हें अपनी मानसिक दृढ़ता और प्रतियोगी क्षमता विकसित करने के लिए मैच खेलने के अवसर प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।