पुणे में सेना के जवान ने किया सुसाइड

पत्नी और ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप, मरने से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

पुणे में सेना के जवान ने किया सुसाइड

पुणे में सेना के 24 वर्षीय जवान ने पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या करने वाले सैनिक की पहचान गोरख नानाभाऊ शेलार के रूप में हुई है। वह सेना में नर्सिंग सहायक के रूप में कार्यरत थे। सुसाइड से पहले सिपाही ने वीडियो बनाकर सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर सिपाही की पत्नी और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में अश्विनी युवराज पाटिल, युवराज पाटिल, संगीता युवराज पाटिल, योगेश पाटिल और भाग्यश्री पाटिल के खिलाफ वानवाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में गोरख नानाभाऊ शेलार के भाई केशव पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई है। वानवाड़ी पुलिस अब पूरी घटना की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

शादी के सिर्फ एक साल के भीतर किया सुसाइड
पुलिस को दी कंप्लेंट में पाटिल ने आरोप लगाया गया है,' मेरे भाई ने शादी के सिर्फ एक साल के भीतर आत्महत्या की है। 16 फरवरी 2021 से 6 फरवरी 2022 तक मेरे भाई की पत्नी अश्विनी ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। अश्विनी के मायके के लोग भी गोरख को परेशान कर रहे थे। उसके खिलाफ फैमिली वायलेंस एक्ट में केस दर्ज करवाने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। लगातार मानसिक और शारीरिक पीड़ा से तंग आकर उसने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।