Mumbai Crime News: मुंबई में 30 साल की महिला से रेप, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पे किया वार , हालत नाजुक

मुंबई के साकीनाका में महिला के साथ रेप के बाद दरिंदगी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया … पीड़ित महिला की हालत नाजुक

Mumbai Crime News: मुंबई में 30 साल की महिला से रेप, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पे किया वार , हालत नाजुक

मुंबई के साकीनाका इलाके में हुई रेप की घटना से पूरी मुंबई सकते में है।  घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है ,यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड और मुंबई में शक्ति मिल गैंगरेप की तरह रूह कंपा देने वाली है।

  • मुंबई के साकीनाका में एक तीस वर्षीय महिला के साथ बलात्कार
  • आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड
  • पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है
  • पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

देश की आर्थिक राजधानी (Mumbai Rape News) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यह केस बिल्कुल दिल्ली के निर्भया कांड जैसा है। मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 3२  साल की महिला के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी ने हैवानियत दिखाते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिसकी वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

एक आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में अब महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित होती जा रही हैं। साकीनाका रेप केस में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस घटना में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस दिशा में जांच शुरू है। यह घटना साकीनाका के खैरानी रोड की बताई जा रही है

पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी घटना की जानकारी देने वाली है।