चंडीगढ़ के स्कूल में हादसा,एक स्कूली बच्ची की मौत, कई बच्चे घायल

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेड़ गिरने का एक हादसा हुआ है। पेड़ गिरने की घटना के बाद एक बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-9 स्थित एक स्कूल में सुबह ही एक विशालकाय पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची की मौत और 13 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

चंडीगढ़ के स्कूल में हादसा,एक स्कूली बच्ची की मौत, कई बच्चे घायल

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पीपल का पेड़ गिरने से 16 साल की एक छात्रा की जान चली गई। हादसे में 19 बच्चे घायल भी हुए हैं। स्कूल की 40 साल की एक महिला अटेंडेंट भी घायल हुई हैं। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। उस समय बच्चे लंच कर रहे थे। वहीं जानकारी मिली है कि घटना में एक स्टूडेंट की बाजू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसे काटना पड़ा है

हादसे में जान गंवाने वाली हिराक्षी को इलाज के लिए गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल (जीएमएचएच) 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर किया। वहीं हादसे में घायल 11 अन्य बच्चों का इलाज जीएमएसएच 16 में चल रहा है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) की देखरेख में बच्चों का इलाज हो रहा है।

4 अन्य बच्चों को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल और 2 को सेक्टर 34 के मुकुट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना में घायल महिला अटेंडेंट शीला(40) और एक बच्चे को जीएमएसएच 16 से पीजीआई शिफ्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां अटेंडेंट की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे पीजीआई के इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

लंच टाइम था और पेड़ के पास खेल रहे थे बच्चे

बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे, वहीं कुछ बच्चे खाना खा रहे थे। तभी कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा। घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स घबराकर स्कूल पहुंचे। इस हादसे के बाद गेट पर पेरेंट्स के हंगामा करने की खबर है।

250 साली पुराना था धराशायी हुआ पेड़

बताया जाता है कि यह 250 साल पुराना पीपल का पेड़ था, जो अचानक गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन तीनों का इलाज जीएमएसएच-16 में चल रहा है। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद 1  जुलाई से ही दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं।