करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद:13 राज्यों के 30 शहरों में चांद दिखने का समय, असम में सबसे पहले और महाराष्ट्र में सबसे आखिरी में निकलेगा चंद्रमा

आज करवा चौथ पूजा के लिए 2 मुहूर्त, पहले गणेश पूजा फिर चौथ माता और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला जाएगा व्रत

आज कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ पर्व मनाया जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। इस तरह निर्जल रहकर पति की लंबी उम्र और घर में सुख-समृद्धि की कामना से दिनभर व्रत करती हैं। ये व्रत शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है। चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत खोलती हैं। शाम को चंद्रमा की पूजा से पहले भगवान गणेश और चौथ माता की भी पूजा होती है।
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद:13 राज्यों के 30 शहरों में चांद दिखने का समय, असम में सबसे पहले और महाराष्ट्र में सबसे आखिरी में निकलेगा चंद्रमा

जानिए देशभर के शहरों में चांद निकलने का समय...

आज करवा चौथ पूजा के लिए 2 मुहूर्त, पहले गणेश पूजा फिर चौथ माता और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला जाएगा व्रत

वामन पुराण के मुताबिक व्रत कथा

वामन पुराण में बताई व्रत की कथा में वीरावती सौभाग्य और अच्छी संतति के लिए करवा चौथ का उपवास रखकर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती है। भूख-प्यास से पीड़ित बहन को मूर्च्छित होते देखकर उसके भाई से रहा नहीं जाता और वह मशाल लेकर बरगद पर चढ़ जाता है और पत्तों के बीच से मिथ्या चंद्र दर्शन करा देता है। जिससे वीरावती के पति की मृत्यु हो जाती है। देवी पार्वती द्वारा पुन: व्रत विधि निर्देशित करने के बाद वीरावती को सौभाग्य प्राप्ति होती है और उसके पति के प्राण बच जाते हैं।

सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ आज यानी 24 अक्टूबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए खास होता है। सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत के पुण्य प्रभाव से पति को लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। करवा चौथ पर नियम और पूजन विधि का खास ख्याल रखा जाता है। कहते हैं बिना व्रत कथा पढ़े या सुने करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। करवा चौथ पर कुछ खास वास्तु टिप्स किए जाते हैं, जिन्हें अपनाकर वैवाहिक जीवन को सुखी और खुशहाल बना सकते हैं