मुंबई में डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, खाते समय मिली कटी हुई उंगली, जानें क्या हुआ ?

Human finger in ice Cream: मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है मलाड क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर ने ऑनलाइन एप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे। इसमें एक कोन बटरस्कॉच का था। डॉक्टर ने जब आइसक्रीम को खाया था तो उसमें इंसान की उंगली को टुकड़ा निकला।

मुंबई में डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, खाते समय मिली कटी हुई उंगली, जानें क्या हुआ ?

मुंबई: अगर आप आइसक्रीम के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाते हैं, तो थाेड़ी सावधान रखें। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के एक डॉक्टर ने खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीन ऑर्डर की। खाते समय डॉक्टर के मुंह में कटी हुई उंगली का टुकड़ा आ गया। आइसक्रीम खाते समय इंसान की उंगली से आने डॉक्टर स्तब्ध रह गया। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक डॉक्टर की शिकायत पर आइसक्रीम बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Human finger in ice Cream: मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है मलाड क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर ने ऑनलाइन एप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे। इसमें एक कोन बटरस्कॉच का था। डॉक्टर ने जब आइसक्रीम को खाया था तो उसमें इंसान की उंगली को टुकड़ा निकला।

तुरंत पुलिस को दी सूचना
मुंबई में यह चौंका देने वाला मामला मलाड एरिया में सामने आया है। पेशे से चिकित्सक ने गर्मी में खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। डॉक्टर ने जैसे ही आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसमें इंसान की उंगली का हिस्सा निकला। डॉक्टर ने 1.5 सेंटीमीटर लंबे उंगली के हिस्से को बर्फ में सुरक्षित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उंगली के हिस्से को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन जोन 11 आनंद भोइटे ने कहा कि हमने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच की जा रही है।

मैंने एक ऑनलाइन एप से आइसक्रीम के तीन कोन ऑर्डर किए थे। इसमें एक कोन बटरस्कॉच फ्लेवर का था। मैं आइसक्रीम को बेफिक्र होकर खा रहा था तभी मेरे मुंह में एक बड़ा सा पीस आ गया। मुझे लगा कोई नट को गया। जो अमूमन आइसक्रीम में डाले जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ अजीब महसूस होने पर मैंने उसे बाहर निकाला तो वह मांस का एक टुकड़ा लगा। ध्यान से देखना तो उसमें नाखून का हिस्सा था और फिंगर प्रिंट दिख रहे थे। ऐसा होने पर मैं बुरी तरह से कांप गया।

ब्रेंडन फेराओ, पीड़ित डॉक्टर

बटरस्कॉच में निकली उंगली


मलाड के ओर्लेम के रहने वाले ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। उनमें से एक युम्मो (Yummo) की बटरस्कॉच आइसक्रीम थी। आइसक्रीम खाते समय फेरारो को कुछ अजीब महसूस हुआ। देखने पर पता चला कि यह एक इंसान की उंगली का हिस्सा है। डॉक्टर घटना के बाद गंभीर रूप से सदमे में है। डॉक्टर के अनुसार उन्होंने चिकित्सक होने की वजह से मानव शरीर के टुकड़े को पहचान लिया। आइसक्रीम कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 2012 में लॉन्च की गई युम्मो आइसक्रीम की सह-स्थापना वॉको फूड कंपनी द्वारा की गई थी। कंपनी के पास फ्रोजन डेसर्ट और अन्य खाद्य पदार्थों के कई ब्रांड हैं।