स्कूल बसें पीली क्यों होती हैं ? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह - THE PUBLIC NEWS 24

Lateral Peripheral Vision बाकी रंगों से बेहतर होता है, यानी यह रंग साइड से भी आसानी से देखा जा सकता है। इससे वाहन चालकों को स्कूल बस की उपस्थिति जल्दी समझ आती है

स्कूल बसें पीली क्यों होती हैं ? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह - THE PUBLIC NEWS 24

स्कूल बसें पीली क्यों होती हैं? जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह

आपने देखा होगा कि ज्यादातर स्कूल बसें पीले रंग की होती हैं। इसका कारण सुरक्षा से जुड़ा है। पीला रंग हमारी आंखों द्वारा अन्य रंगों की तुलना में जल्दी और दूर से पहचाना जा सकता है। इसका Lateral Peripheral Vision बाकी रंगों से बेहतर होता है, यानी यह रंग साइड से भी आसानी से देखा जा सकता है। इससे वाहन चालकों को स्कूल बस की उपस्थिति जल्दी समझ आती है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। why school buses are yellow in colour around the world Know the special  reason behind this knowledge news kjed | आखिर क्यों दुनियाभर की स्कूल बसों  का रंग होता है पीला? जानें,

कुछ अन्य रोचक सवाल और उनके जवाब

सवाल: सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में कितना समय लेता है?
जवाब: सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लेता है।

सवाल: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?
जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को कोलकाता में हुई थी।

सवाल: भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है?
जवाब: भारत और पाकिस्तान की सीमा रेखा को "रेडक्लिफ रेखा" कहा जाता है।

सवाल: सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक किस देश के खिलाफ लगाया था?
जवाब: सचिन तेंदुलकर ने अपना 100वां शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।

सवाल: घरेलू बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है?
जवाब: बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम सोडियम बाइकार्बोनेट है।

सवाल: 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' योजना की शुरुआत कहां से हुई थी?
जवाब: 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा से की गई थी।

सवाल: वंदे भारत मिशन क्या था?
जवाब: वंदे भारत मिशन कोरोना महामारी के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाया गया एक अभियान था।

सफेद कोट पहनने वाले डॉक्टरों से लेकर स्कूल बसों के पीले रंग तक, इन सामान्य बातों के पीछे के वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को सुरक्षित और सरल बनाने में मदद करते हैं।